डीएम प्रशांत आर्य सतलुज जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों और परियोजना अधिकारियों की ली बैठ

Uttarkashi : जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मोरी ब्लॉक के अंतर्गत सतलुज जल विद्युत परियोजना से प्रभावित हुए ग्रामीणों और परियोजना के अधिकारियों के बीच परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के प्रतिकर के संबंध में आपसी समन्वय स्थापित किए जाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी हॉल में बैठक ली।
बैठक में अधिग्रहित भूमि के सीमांकन तथा मुआवजे से जुड़े लंबित मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ साथ दोनों पक्षों के बीच उपजे गतिरोध को खत्म किए जाने पर विचार किया गया ताकि स्थानीय निवासियों के अधिकारों और विकास कार्यों की गति के बीच संतुलन बनाया जा सके। परियोजना और जनहित से जुड़े मुद्दों के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग पर न्यायसंगत और नियमानुसार विचार करने को कहा ताकि प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ परियोजना का कार्य भी निर्बाध रूप से संचालित रहे।
बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र, परियोजना के विभिन्न अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।



