
देहरादून:14 सितम्बर 2026. जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी की अध्यक्षा शारदा राणा एवं अन्य नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा को शुभकामनाएं देते हुए उनसे सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि
नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने अनुभव और ऊर्जा का उपयोग बैंक की कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने
तथा आमजन के हित में करें।



