उत्तरकाशी

शीतकालीन पर्यटन को मिलेगी नई पहचान और प्रोत्साहन,दिसंबर में होगा विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव.

खबर को सुने

शीतकालीन पर्यटन को मिलेगी नई पहचान और प्रोत्साहन,दिसंबर में होगा विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव.

उत्तरकाशी,12 नवम्बर 2026.
Reporter: क्रांति पथ न्यूज ब्यूरो.
जनपद में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने तथा शीतकाल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के उद्देश्य से माह दिसम्बर, 2026 में प्रस्तावित ‘WINTER TOURISM CONCLAVE’ के आयोजन के संबंध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जनपद के प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

प्रस्तावित विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव के अंतर्गत जनपद में पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेकिंग, ‘विलेज टू विलेज’ कार्यक्रम, बर्ड वॉचिंग, स्टारगेज़िंग, साइक्लोथॉन, हॉट एयर बैलून, पैरामोटर सहित विभिन्न रोमांचक एवं पर्यटन आधारित गतिविधियां आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के ऐसे पर्यटन स्थलों एवं ग्रामों पर विशेष जोर दिया, जहां वर्तमान में पर्यटकों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने कहा कि जनपद के ऐसे संभावित क्षेत्रों में पर्यटन तथा साहसिक पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित कर पर्यटकों की संख्या एवं आवागमन में वृद्धि की जा सकती है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित होने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में होम स्टे और ट्रैकिंग ट्रैक्शन योजना का भी प्रभावी क्रियान्वयन के प्रयास किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने ‘विलेज टू विलेज’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपयुक्त एवं संभावनाशील ग्रामों का चयन किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित ऐसे संभावित, विशिष्ट प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्रामों एवं स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें प्रस्तावित कार्यक्रम में सम्मिलित किया जा सके। ग्रामों एवं संभावित पर्यटन स्थलों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु एक गूगल शीट तैयार की गई है, जिसे पर्यटन विभाग द्वारा समस्त मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button