
लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित.
देहरादून: Reporter : क्रांति पथ न्यूज ब्यूरो.
परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी और सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।
दोनों कलाकारों को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी को यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपने लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को स्वर देकर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध किया है।
वहीं, वर्ष 2025 के लिए प्रसिद्ध अभिनेता श्री हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अभिनय के माध्यम से उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है



