पुरोला.

सर बडियार सहित रामासिराईं के 16 गांव के लोगों की वर्षोंसे पुरानी मांग हुई पूरी, 22 सड़कों की स्वीकृति सहित सर बडियार की सड़क की स्वीकृति को मिली मंजूरी.

खबर को सुने

क्षेत्र की जनता ने पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल को धन्यवाद देते हुए जताया आभार.

21सितम्बर 2026.(रिपोर्ट: Jaibir Rawat).
पुरोला विकासखण्ड जनपद उत्तरकाशी के दुर्गम सीमांत क्षेत्र सरबडियार के आठ गांवों के ग्रामीणों के लिए आखिरकार वर्षों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से मोटर मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों को सड़क #स्वीकृति के रूप में बड़ी सौगात मिली है। जिस सड़क को लेकर क्षेत्र में बार-बार सवाल उठ रहे थे, #जिसकी #फाइल #अटकी होने और केवल आश्वासन मिलने की चर्चाएं होती थीं, आखिरकार उस सड़क की स्वीकृति की मंजूरी मिल गई है।

सरबडियार के ग्रामीणों के लिए यह #स्वीकृति महज एक सड़क की मंजूरी नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, उम्मीद और निरंतर प्रयासों की एक बड़ी उपलब्धि है। सड़क की मांग को लगातार #प्रिंट #मीडिया, #इलेक्ट्रॉनिक #मीडिया और #डिजिटल #मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाता रहा। वहीं, ग्रामीणों की मांग को अधिकारियों तक पहुंचाने और उसे आगे बढ़ाने में भी निरंतर प्रयास किए गए।

पुरोला विधानसभा में 22 सड़कों की स्वीकृति की मंजूरी मिली है ।सीमांत क्षेत्रों में विकास की लाइफ लाइन को गति मिलेगी।
पुरोला विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए 22 महत्वपूर्ण सड़कों के कटिंग एवं डामरीकरण कार्यों के साथ सरबडियार, शिकारू और सेवा-बरी-डोडरा क्वार जैसे महत्वपूर्ण सीमांत मोटर मार्गों को भी स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के निर्माण से सुदूरवर्ती गांवों में आवागमन सुगम और सुरक्षित होने के साथ ही स्थानीय व्यापार एवं कनेक्टिविटी को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर क्षेत्र की जनता कीओर से क्षेत्रीय
विधायक दुर्गेश्वर लाल ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया।
सरबडियार के ग्रामीणों के लिए यह मंजूरी वर्षों की प्रतीक्षा के बाद मिली एक बड़ी राहत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button