विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए पुरोला गुन्दियाट गांव में केसीसी सेमीफाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ.

औरविधायक दुर्गेश्वर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए पुरोला गुन्दियाट गांव में केसीसी सेमीफाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ.
पुरोला (उत्तरकाशी):14नवम्बर2026.
Reporter: क्रांति पथ न्यूज ब्यूरो.
गुन्दियाट गांव में आयोजित केसीसी (KCC) सेमीफाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेलकूद से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि युवाओं में देशप्रेम, आपसी सहयोग, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक गुणों की भावना भी जागृत होती है।
राज्य सरकार की खेल नीतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘उदीयमान युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता’ के माध्यम से लगातार प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय में खेल सामग्री, खेल मैदान, व्यायाम शिक्षक और योग शिक्षकों की व्यवस्था करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
बालिकाओं की खेलकूद में बढ़ती भागीदारी पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक ने कहा, उन्होंने दूरदराज के गुन्दियाट गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए आयोजकों और खेल प्रेमियों की पीठ थपथपाई।
इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक चमोली,मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, ब्लॉक महामंत्री शीशपाल एवं रमेश चन्द्र, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जयवीर सिंह रावत,प्रधान संगठन के अध्यक्ष त्रिलोक बिजल्वान, पूर्व मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र
रावत, प्रधान नागझाला महेन्द्र,राजेश बिजल्वान,पूर्ण भगत
किमडार की प्रधान कुमारी बबिता,ओम प्रकाश नौडियाल,
K.C.C. क्रिकेट के अध्यक्ष सुदीप राणा , ग्राम कण्डिया से समाज सेवी शीशपाल सहित अनेकों क्षेत्र वासी और खेल प्रेमी उपस्थित थे, कार्यक्रम का सफल संचालन महावीर सिंह ने किया।



