पुरोला.

पुरोला विधानसभा के क्षेत्र नौगांव में 35 करोड़ की सड़कों का भूमि पूजन,दो मोटर मार्गों के विस्तारीकरण एवं डामरीकरण कार्यों का शुभारंभ.

खबर को सुने

पुरोला विधानसभा के क्षेत्र नौगांव में 35 करोड़ की सड़कों का भूमि पूजन,दो मोटर मार्गों के विस्तारीकरण एवं डामरीकरण कार्यों का शुभारंभ.

नौगांव (पुरोला): 20 नवम्बर 2026.
Reporter: क्रांति पथ न्यूज ब्यूरो.
पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नौगांव में क्षेत्रीय सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिल्ला–जरड़ा–नरयूंका मोटर मार्ग तथा बिल्ला से छमरोटा मोटर मार्ग के विस्तारीकरण और डामरीकरण कार्यों का भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया गया। विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल ने इन कार्यों की शुरुआत की।
इन दोनों मोटर मार्गों के निर्माण और सुधारीकरण पर लगभग 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से इन मार्गों के विस्तारीकरण और डामरीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत ढांचे को मजबूत कर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में दायित्वधारी राज्य मंत्री श्री जगत सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गोविंद राम नौटियाल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती अमिता परमार, मंडल महामंत्री श्री प्रताप सिंह चौहान व श्री जयवीर सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना रावत, ग्राम प्रधान जरड़ा श्रीमती दीपिका चौहान, ग्राम प्रधान छमरोटा श्री दिनेश वर्मा, नामित सभासद श्री ओम प्रकाश नौडियाल, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष श्री जोगेंद्र सिंह राणा और मंडी समिति अध्यक्ष श्री सोवेन्द्र सिंह रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पत्रकार और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और सहयोग ही क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button