पुरोला.

विधानसभा पुरोला की धरा पर 22 स्वर्णिम पथों का अभ्युदय . सुदूर सीमांत क्षेत्रों को होगा विकास की नवीन चेतना के लाभ का एहसास.

खबर को सुने

सुदूर सीमांत क्षेत्रों को होगा विकास की नवीन चेतना के
लाभ का एहसास.

पुरोला:22 सितम्बर 2026. (रिपोर्ट: Jaibir Rawat).

देवभूमि उत्तरकाशी के आंचल में बसे पुरोला विधानसभा क्षेत्र की चिर-प्रतीक्षित अभिलाषाओं को नवजीवन प्राप्त हुआ है। दुर्गम पर्वतीय अंचलों को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक साथ 22 प्रमुख मार्गों के कटान एवं डामरीकरण कार्यों को मिली ऐतिहासिक स्वीकृति ने जन-जन के हृदय में उल्लास की तरंग प्रवाहित कर दी है।
विधानसभा क्षेत्र पुरोला के सर्वांगीण विकास को नई गति देने के लिए 22 महत्वपर्ण सडकों के कटिंग एवं डामरीकरण कार्य के साथ ही सरबडियार, शिकारु और सेवा – बरी , डोडरा- क्वार जैसे महत्वपूर्ण सीमांत सडकों की ऐतिहासिक स्वीकृति प्राप्त हुई है.
वर्षों पुरानी इस माँग के पूर्ण होने से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवागमन सुगम व सुरक्षित होगा, साथ ही व्यापार और कनेक्टिविटी के नए आयाम स्थापित होंगे। परोला विधानसभा की ओर से इस महत्वपूर्ण उपलब्धि क्षके लिए
विधायक दुर्गेश्वर लाल के सतत भगीरथ प्रयासों एवं अडिग प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह स्वप्न धरातल पर साकार हो सका है। इस युगांतरकारी उपलब्धि के उल्लास में स्थानीय ग्रामीणों एवं समर्थकों ने आत्मीय भाव से मार्ग अवरुद्ध कर अपने जन प्रतिनिधि का अभूतपूर्व अभिनंदन किया और कृतज्ञता ज्ञापित की। दुर्गम शिखरों के मध्य बसी बस्तियों तक सुगम आवागमन, व्यापार का नवोन्मेष, पर्यटन की असीम संभावनाएं और सुदृढ़ आजीविका का यह स्वर्णिम सूर्योदय सीमांत जीवन की दशा और दिशा बदलने के लिए तत्पर है।
जनभावनाओं को स्वर देते हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि अंतिम छोर पर खड़े जन-सामान्य तक विकास की अविरल धारा पहुँचाना ही उनकी साधना की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस महत्वपूर्ण सौगात हेतु उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्य ग्राम्य विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी के प्रति अपनी कोटिशः कृतज्ञता व्यक्त की। पर्वतीय अंचलों में बिछता सड़कों का यह संजाल पुरोला विधानसभा के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की स्वर्णिम इबारत लिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button