
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व,भजन संध्या के साथ नागराज मंदिर पुरोला में बड़े हर्षोल्ल्लास के साथ मनाया जाएगा।
Reporter: क्रांति पथ न्यूज ब्यूरो.(Jaibir Rawat).
पुरोला: 02सितम्बर 2026। .नागराज मंदिर पुरोला में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 04 सितम्बर2026 को बड़े हर्षोल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया जाएगा, इस अवसर पर सांयकालीन बेला में “भजन संध्या”का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
नागराज मंदिर समिति के अध्यक्ष मदन नेगी ने बताया कि
भजन संध्या के साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम भी 8 बजे
सांयकालीन बेला में आयोजित होगा।
इस शुभ अवसर के पर्व पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक पुरोला दुर्गेश्वरलाल, सरकार द्वारा मनोनीत सभासद बृजमोहन चौहान एवं नव मनोनीत सभासद ओम प्रकाश नौडियाल जी
तीनों महानुभावों को मुख्य अतिथि के रूप में नागराज मंदिर समिति ने आमंत्रित किया है।



