बड़कोट

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने किया संवाद।

खबर को सुने

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने
किया संवाद।

बड़कोट: 29 अक्टूबर 2026.Report.(क्रांति पथ न्यूज ब्यूरो)

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं टिहरी के सह प्रभारी सत्येन्द्र राणा ने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित
युवा संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्र के युवाओं के साथ राष्ट्र निर्माण युवा शक्ति की भूमिका एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक संवाद किया।

इस अवसर पर शिक्षा-खेल-सामाजिक कार्य पत्रकारिता पर्वतारोहण, एन.एस.एस एवं एन.सी.सी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस की राष्ट्रपति परेड में प्रतिभाग करने वाले तथा ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में अतिथि श्रीमती #स्वराज_विद्वान जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री Manveer Chauhan मनवीर चौहान जी एवं श्री #रामसुंदर_नौटियाल जी सहित युवा मोर्चा एवं संगठन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रगति रावत जी, जिला अध्यक्ष श्री हरेंद्र राणा जी, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा श्री गिरीश भट्ट जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री कल्याण सिंह चौहान जी एवं श्री प्रदीप मसेटा जी, श्री गोलू डोभाल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री नीतीश रमोला जी सहित मंडल अध्यक्ष श्री अंकित राणा जी, श्री हिमांशु राणा जी, श्री प्रीतम चौहान जी, श्री सतीश कोहली जी, श्री संदीप रावत जी, श्री शैलेश पंवार जी एवं श्री वेदप्रकाश बिजल्वाण जी की उपस्थिति रही।

युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। युवाओं की प्रतिभा परिश्रम और संकल्प को सही दिशा देकर ही समाज और राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। युवाओं के साथ युवाओं के लिए और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम और हमारी सरकार सदैव प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button