टिहरी विधानसभा में संगठन की एक बैठक में सत्येन्द्र राणा का संबोधन।

टिहरी विधानसभा में संगठन की एक बैठक में सत्येन्द्र राणा का संबोधन।
टिहरी:24 अक्टूबर 2026.(क्रांति पथ न्यूज ब्यूरो).
आज जनपद टिहरी गढ़वाल की टिहरी विधानसभा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री Phanindranath Sharma जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री Kundan Parihar जी के साथ प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों तथा शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक को सत्येन्द्र राणा ने संबोधित किया।
बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों संगठन की कार्ययोजना तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के विषय में विस्तार से चर्चा की। साथ ही संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री Uday Singh Rawat जी, प्रदेश मंत्री श्री #नलिन_भट्ट जी, विधायक श्री Kishore Upadhyaya जी, पूर्व विधायक श्री #दिनेश_धनै जी एवं श्री #धन_सिंह_नेगी जी, वरिष्ठ नेता श्री #मेहरबान_सिंह_रावत जी, दायित्वधारी श्री #जोत सिंह बिष्ट गंगाड़ी जी एवं श्री #खेम_सिंह_चौहान जी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती #इशिता_सजवाण जी , प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती Dr. Bhavna Dobhal जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजेश नौटियाल जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सत्येन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा
है कि संगठन की विचारधारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनहित के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर समर्पण अनुशासन और सक्रियता के साथ कार्य किया जाए।