देहरादून

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर।

खबर को सुने

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर।
31 अक्टूबर को 600 निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यशाला ‘She is a Changemaker’ का होगा आयोजन.

Reporter: क्रांति पथ न्यूज ब्यूरो.
देहरादून, 30 अक्टूबर 2026 । महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के प्रभावी निस्तारण, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में जनपद देहरादून एवं ऋषिकेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के तहत 31 अक्टूबर को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के लिए ‘She is a Changemaker’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी
एम्स ऋषिकेश में ‘शक्ति समागमः सृजन से समृद्धि’ संवाद
राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में 30 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश के सभागार में अपराह्न 02:30 ‘शक्ति समागमः सृजन से समृद्धि’ विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर करेंगी, जबकि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लगभग 1,000 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, महिला उद्यमियों एवं महिला लाभार्थियों के साथ संवाद किया जाएगा।
31 अक्टूबर को 600 निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यशाला ‘She is a Changemaker’.
पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों (EWRs) की नेतृत्व क्षमता, सहभागिता एवं सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर 2026 को ‘She is a Changemaker’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में प्रस्तावित यह कार्यशाला दून मेडिकल कॉलेज सभागार, देहराखास, पटेलनगर में आयोजित होगी। कार्यशाला में लगभग 600 निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के प्रतिभाग करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button