उत्तरकाशी
मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जनपद के सभी बूथों पर विशेष अभियान जारी

08 से 10 अक्टूबर तक विशेष शिविरों में मतदाता सूची का किया जा रहा गहन परीक्षण.
12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ एवं बीएलए-2 के माध्यम से घर-घर होगा मतदाताओं का सत्यापन.
उत्तरकाशी 09 अक्टूबर 2026.
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है। बूथ स्तर पर सूची का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकरण से वंचित न रहे।
अभियान के अगले चरण में 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ एवं राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा।



