उत्तरकाशी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए बूथ स्तर पर चलेगा विशेष सत्यापन अभियान.

खबर को सुने

12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बीएलओ एवं बीएलए-2 के माध्यम से घर-घर किया जाएगा मतदाताओं का सत्यापन।

उत्तरकाशी:09 अक्टूबर 2026.(क्रांति पथ न्यूज ब्यूरो,Report:Jaibir Rawat).
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर मतदाता सूची के पुनः सत्यापन एवं आवश्यक सुधार की प्रक्रिया से अवगत कराया गया

जिलाधिकारी ने कहा कि सत्यापन के दौरान यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराने की कार्रवाई की जा सकती है। वहीं मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं के संबंध में भी नियमानुसार दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बीएलओ तथा राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2 के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान हाल में मतदाता सूची में जोड़े गए नामों का भी सत्यापन किया जाएगा। साथ ही यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज होने से छूट गया है तो नियमानुसार आवश्यक प्रपत्र भरवाकर नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने बीएलए के माध्यम से बूथ स्तर पर सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि मतदाता सूची का सत्यापन निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी अभियान के दौरान प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button